फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूंब में मामूली बात पर दो समुदायों में मारपीट, तनाव

Wed, 17 May 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली-बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
लूंब गांव में मामूली बात को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने मारपीट कर महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाकर तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


लूंब गांव में दो पक्षों में पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। सोमवार को शाम के समय दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी मारपीट में बदल गई। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह झगड़ा शांत कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।  पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इससे वहां भगदड़ मच गई। एक पक्ष के युवक ने छपरौली थाने में पहुंचकर बताया आरोपियों ने घर में घुसकर उसके और उसकी माता के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


माता के साथ अभद्रता कर कपड़े फाड़ दिए। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर तीन युवकों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने कहा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। गांव में शांति का माहौल है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें