बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र की बीएससी की छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले में महिला समेत चार लोगों पर अपहरण कर आरोप लगा है। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस को छात्रा की सोनीपत में लोकेशन मिल रही है। उसकी तलाश में वहां पुलिस डेरा डाले है।
छात्रा के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी बहन 27 अप्रैल को परीक्षा देने के लिए घर से शहर के एक कॉलेज में आई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। बाद में उसके बारे में जारी मिली। उसने पुलिस को बताया सोनीपत के कस्बा गन्नौर निवासी विनोद अपने जीजा सुरेंद्र, नरेंद्र और बहन के साथ मिलकर मिलकर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गए हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की तलाश में लगी है।
दूसरी तरफ कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा लड़की की पहले दिल्ली में होने की जानकारी मिली थी। वहां पर उसको तलाश किया ,लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने बताया अब सोनीपत में उसके होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस टीम वहां पर उसकी तलाश कर रही है। अभी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है।