फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थी के पास हल प्रश्नपत्र पकड़ा

Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पकड़ी गई नकल की पर्ची - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के छपरौली में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान की परीक्षा शुरू होने से पहले ही एक परीक्षार्थी के पास हल प्रश्नपत्र पकड़ा गया। आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज, नंगला सिनौली में चेकिंग के दौरान यह मामला सामने आया। केंद्र व्यवस्थापक ने प्रश्नपत्र व्हाट्स अप पर लीक होने का दावा कर संयुक्त निदेशक को पत्र भेजा। छात्र के खिलाफ परीक्षा अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को बोर्ड परीक्षा की द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज, नंगला सिनौली के केंद्र व्यवस्थापक सुक्रम पाल सिंह तोमर ने बताया परीक्षा केंद्र के बाहर चेकिंग के दौरान इंटर के परीक्षार्थी अनुज ढाका से नकल सामग्री पकड़ी गई। तीन पृष्ठों की नकल सामग्री का परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र खोलने पर मिलान किया तो अधिकतर सामग्री का प्रश्नपत्र से मिलान हो गया। केंद्र व्यवस्थापक ने छपरौली थाने को लिखित में मामले की जानकारी दी। केंद्र व्यवस्थापक का दावा है कि व्हाट्स अप के जरिये परीक्षा से 24 घंटे पहले पेपर लीक किए जा रहे हैं। यह परीक्षा रद्द होनी चाहिए। तोमर ने बताया  उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशक, डीआईओएस और डीएम को मामले की जानकारी प्रेषित की है। केंद्र व्यवस्थापक ने कहा प्रश्नपत्र लीक हुआ है, पहले भी ऐसा हो चुका है। उधर, डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा मामले की जांच कराई जाएगी। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा मामले की डीआईओएस से जानकारी मांगी गई है। 

एक दिन पहले व्हाट्स अप से वायरल
जिले में मुख्य प्रश्नपत्र के एक दिन पहले ही व्हाट्स अप पर पेंसिल से लिखकर उत्तर वायरल किए जाते हैं। कुछ लोगों का दावा है कि प्रश्न पत्र लीक किए जा रहे हैं। डीआईओएस पीके मिश्रा का कहना है कि उन्हें इस तरह की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


जिले में 61 परीक्षा केंद्र, 20 की शिकायत
यूपी बोर्ड की परीक्षा में 61 केंद्र बने हैं। इनमें से 20 परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने की शिकायत प्रशासन से की गई थी। मामला डीएम ह्दय शंकर तिवारी तक भी पहुंचा, उन्होंने शिकायत करने वाले लोगों से पूरे मामले की प्रशासनिक जांच का भरोसा दिलाया था। निगरानी के लिए पांच उड़नदस्ते भी गठित किए हैं। 

पिलाना क्षेत्र में भी करा रहे हैं फोटो स्टेट
पिलाना क्षेत्र में भी कुछ जगह परीक्षा से ऐन पहले संबंधित विषय के उत्तरों की फोटो स्टेट भी कराने का मामला सामने आया है। परीक्षार्थी परीक्षा से पहले यहां पहुंचते हैं और किताबों से उत्तरों की फोटो स्टेट कराते हैं। यह मामला भी अब तूल पकड़ने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें