फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की नृशंस हत्या

Sat, 05 Sep 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में बदमाशों ने जंगल में चाकुओं से गोदकर युवक की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के भाई ने इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक की हत्या से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला रामुपर निवासी सचिन पुत्र स्वर्गीय रामअवतार तंवर का बड़ागांव मार्ग स्थित रेल फाटक के पास सैलून था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे बसी मार्ग पर रेलवे अंडरपास के समीप खेकड़ा निवासी किसान शिवचरण खेत में पशुओं के लिए चारा लेने पहुंचा, तो उसने ज्वार के खेत में एक युवक का चाकुओं से गुदा खून से लथपथ शव पड़ा देखा। वह शोर मचाते हुए भागने लगा।

आसपास के किसान एवं राहगीर शोर सुनकर वहां पहुंचे। पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया। शव की शिनाख्त मोहल्ला रामपुर निवासी शिनाख्त सचिन के रूप में हुई। परिजनों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उसकी मां प्रभा, दादा सुखबीर, भाई विक्की, नितिन व विवेक बहन प्रीति रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी निशा मासूम बच्ची मानवी के साथ मायके में गई हुई थी। युवक की जिस नृशंसता से हत्या की गई है, उससे साफ है कि हत्या के पीछे कोई गहरा राज रहा होगा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की हत्या से घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के भाई विक्की ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि सचिन हत्याकांड की जांच की जा रही है। इस मामले में हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव के पास से मिला मोबाइल मिला है। मोबाइल से हत्याकांड का राज खोलने में मदद मिलेगी।

आर्थिक मदद दिलाने की मांग
खेकड़ा। सचिन के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। उसके के दो भाई व एक बहन अविवाहित हैं। पिता का साया करीब छह वर्ष पूर्व सिर से उठ चुका है। चार भाइयों में सचिन सबसे बड़ा था। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें