फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीदाबाद में फांसी लगा शव मिला

Thu, 09 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौत के बाद पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीदाबाद उर्फ नया गांव में बुधवार की सुबह युवक इदरीश का उसके मकान में ही फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का दावा है कि मृतक ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन


युवक इदरीश मंगलवार की रात में अपने मकान में सोया था। बुधवार की सुबह परिवार के लोग जब उठे तो उन्हें मकान के आंगन में इदरीश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसेे देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया मृतक शराब पीता था। इसको लेकर घर में विवाद रहता था। 15 दिन पूर्व झगड़े के चलते पत्नी मायके चली गई थी। गृह क्लेश के कारण ही उसने आत्महत्या की है।  
विज्ञापन


युवक की मौत पर उठ रहे सवाल
बागपत। युवक इदरीश का फांसी लगा शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। हालांकि खुलकर कोई बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने कहा प्रथम जांच में युवक ने आत्महत्या की है। सही स्थिति का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें