फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में पुलिस कर्मी से मारपीट

Mon, 22 Aug 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में शनिवार की रात में चेकिंग के दौरान एक कर्मचारी के अपने प्वाईंट पर नहीं मिलने पर पुलिस अफसर ने फटकार लगाई। इसे लेकर उनमें कहासुनी हो गई। सूत्रों के अनुसार अफसर ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। बाद में अन्य पुलिस वालों ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जिला कारागार में सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न प्वाईंटों पर पुलिस वाले तैनात रहते हैं। समय-समय पर अफसर चेकिंग करते हैं। शनिवार की रात में चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी अपने प्वाईंट पर नहीं मिला। थोड़ी देर बाद लौटा तो अफसर ने नाराजगी जाहिर की।

उसने कहा साहब वह तो अभी लघुशंका के लिए गया था। अफसर ने फटकार लगाते हुए उसे अनुशासन में रहने को कहा। इस बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया।

 सूत्रों की माने तो अफसर ने कर्मचारी से मारपीट कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। पीड़ित कर्मचारी ड्यूटी छोड़कर धरना पर बैठ गया, कहने लगा  जब तक उच्चाधिकारी नहीं आएंगे, वह  नहीं उठेगा। अन्य पुलिस वालों ने उसे समझाकर शांत किया। इस मामले में जेल अधीक्षक एमएल यादव ने कहा मारपीट का कोई मामला नहीं है। जो लोग प्वाइंट पर नहीं मिलते उन्हें निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें