फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने रेलवे कर्मचारियों को दौड़ाया

Wed, 22 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बावली गांव के जंगल में अंडरपास निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा चार गांव के हजारों किसानों का पानी रोके जाने के मामले में मंगलवार को आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने रेलवे कर्मचारियों को दौड़ा दिया। इस दौरान किसानों की रेलवे कर्मचारियों से  नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को  शांत किया। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर सिंचाई कार्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।

बावली गांव के जंगल में विगत 15 दिन से रेलवे प्रशासन  अंडर पास का निर्माण कार्य चल रहा है। अंडर पास निर्माण के चलते बावली-लौहड्डा से जुडे़ बावली, लौहड्डा, छछरपुर, बिजरौल, पट्टी चेहर आदि गांवों के किसानों को अब पानी नहीं मिल रहा है, क्योंकि अंडर पास निर्माण के चलते रेलवे ने उनका पानी रोक लिया। अब बिना पानी किसानों की फसलें सूख रही है।
विज्ञापन


दर्जनों बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को अंडरपास निर्माण कार्य को बीच में रुकवा दिया। इस दौरान किसानों की रेलवे कर्मचारियों के साथ नोंकझोंक भी हुई। बाद में किसानों ने रेलवे कर्मचारियों को यह कहते हुए दौड़ा दिया कि जब कि उन्हें पानी नहीं मिलेगा, तब तक कार्य बंद रखेगा।

हंगामा बढ़ने की सूचना पर सिंचाई विभाग के जेई वीरपाल पंवार, जिलेदार विजय कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को जल्द से जल्द पानी देने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई वीरपाल पंवार ने कहा मामला उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इस मौके पर रामवीर, इकबाल, जयवीर, ओमप्रकाश, महक सिंह, वीरेंद्र, जितेंद्र, सहदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें