फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठियों से पीट-पीटकर कर बुजुर्ग को मार डाला

Wed, 22 Jun 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fight, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। घर के सामने शराब पीने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। साथ में सो रहा पुत्र किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अंबावाय गोपालपुरा निवासी अमर सिंह (60) के घर के पास मोहल्ले के कुछ लोगों ने सोमवार की रात जमकर शराब पी और हंगामा करने लगे। अमर सिंह और उसके पुत्र जगदीश ने इसका विरोध किया तो नशेबाजों उनकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कुछ देर बाद पिता-पुत्र आंगन में सो गए।

देर रात नशेबाजों ने उनके घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। उन्हें लाठियों से पीटने लगे। जगदीश तो किसी तरह बचकर भाग निकला, लेकिन हमलावरों ने बुजुर्ग अमर सिंह पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दीं। हमलावरों ने वहां से जाने के बाद जगदीश वापस पहुंचा पिता की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए। जगदीश ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जगदीश की तहरीर पर मोहल्ले के बृजकिशोर, नंदन किशोर व लक्ष्मीनारायण के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। हत्याभियुक्तों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि बुजुर्ग को कुछ लोगों ने थप्पड़ मारे थे जिससे उनकी जान चली गई। इस कारण गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें