फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य खेड़ा गांव में लाखों की चोरी

Fri, 25 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत में आचार्य खेड़ा गांव में बुधवार रात बदमाशों ने एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की नगदी, जेवरात व कीमती समान चोरी कर ले गए। हालांकि और भी घरों को निशाना बनाते लेकिन जाग होने पर बदमाश भाग निकले। 
विज्ञापन

बुधवार रात आचार्य खेड़ा गांव में जब गांव के लोग सो रहे थे तभी बदमाश शिवकुमार के मकान में घुसे। उनका परिवार दूसरे कमरे में सोया हुआ था। कमरे के ताले तोड़कर बदमाश 25 हजार की नगदी व जेवरात समेत एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने मधुमती के घर को निशाना बनाया और वहां भी 7,500 की नगदी, जेवरात व अन्य कीमती समान जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है चोरी कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने श्रीपाल के मकान को निशाना बनाया और वहां से भी 20 हजार की नगदी समेत जेवरात व अन्य कीमती सामान जिसकी कीमत 2.5 लाख रुपये बताई गई है, चोरी कर ले गए। उसके बाद बदमाशों ने अन्य मेंघुसे लेकिन जाग होने पर वे भाग निकले। बदमाशों ने सभी घरों में कमरे में सोये परिवारों की कुंडी       बंद कर इन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब चोरी की घटनाओं का पता लगा तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने कहा कि यहां कोई रात्रि में न कोई चौकीदार है और न ही पुलिस आती है। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में संजय शर्मा, शिवशंकर, अशोक गौतम, विशाल, राहुल, ब्रिजेश, अमित, सोनू आदि शामिल रहे। 
वहीं खेकड़ा में सांकरौद निवासी हरपाल सिंह बृहस्पतिवार की     सुबह नगर स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में रुपये निकालने के लिये आया था। वह बाइक को बैंक के बाहर खड़ी कर रुपये निकालने के लिये अंदर गया और जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक चोरी हुई मिली। पीड़ित ग्रामीण हरपाल ने खेकड़ा थाने में पहुंच चोरों के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी।  उधर, नई बस्ती निवासी सलीम रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिये गया था। जब वह अपने रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाकर वापस आया तो रेलवे स्टेशन के बाहर से बाइक चोरी हुई मिली। 
विज्ञापन


ट्रकों से लूट का प्रयास कर रहे चार लोग पकड़े
अमीनगर सराय  में बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली अहीर मोड़ के पास बुधवार रात ट्रकों से लूटपाट का प्रयास कर रहे चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के पास से लाठी-डंडे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।   अमीनगर सराय कस्बा चौकी प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने सिंघावली अहीर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली अहीर मोड़ पर कुछ लोग लूटपाट का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस टीम के साथ करीब सवा दस बजे वहां पर गए तो ट्रक खड़े हुए थे और कुछ लोग उनसे लूटपाट का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे, उनको घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। संभल निवासी ट्रक चालक मो. नासिर, डौला गांव निवासी शमशेर के अलावा यूसुफ ने बताया कि उनसे लूटपाट का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस के आने से उनसे घटना होने से बच गई, लेकिन उन्होंने पुलिस कार्रवाई करने  से मना कर दिया। पूछताछ करने पर पता चला कि पकड़े गए आरोपी  सोनीपत के कोमी निवासी विजय पुत्र रणधीर, शामली के झिझाना क्षेत्र के       गांव सेवापुर निवासी सुंदर पुत्र डालचंद, निवाड़ा गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र कर्म सिंह और सिंघावली अहीर निवासी हरिकिशन पुत्र तेजपाल सिंह है।           आरोपियों के पास से लाठी-डंडे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें