फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने खून से रंगे हाथ: ससुर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, लाश देख सहम गए परिजन, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 26 Mar 2024 11:35 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat Murder Case : बागपत में एक व्यक्ति ने अपने ससुर को सरिये से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर सहम गए।पीड़ित पत्नी ने अपने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में कमलानगर कॉलोनी में एक युवक ने अपने 65 वर्षीय बुजुर्ग ससुर की सरिये से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। हत्यारोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी ने अपने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। होली के पर्व पर हुई घटना के बाद परिवार में शोक छाया हुआ है। 

विज्ञापन

     
कमलानगर कॉलोनी में रहने वाले 65 वर्षीय वेदपाल रोजाना की तरह ही रविवार की रात घर से अपने घेर में सोने के लिए गए थे। सोमवार की सुबह जब वेदपाल घर नहीं आए तो परिजन वेदपाल को बुलाने के लिए घेर में पहुंचे। वहां चारपाई पर वेदपाल का लहूलुहान शव पड़ा देख परिजन सहम गए।

इसके बाद वेदपाल की पत्नी मुनेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच करते हुए वेदपाल के परिजन से जानकारी हासिल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मुनेश ने अपने ही दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: यहां जन्मे हैं रामायण के ‘श्रीराम’: भाजपा से इस सीट के उम्मीदवार गोविल बनाना चाहते थे बिजनेसमैन; बन गए अभिनेता
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि कमलानगर कॉलोनी में वेदपाल की हत्या का आरोप उसके ही दामाद संजू पुत्र निर्मल गढ़ी थाना दोघट पर लगा है। वेदपाल की पत्नी मुनेश ने अपने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि संजू कमलानगर में ही रहता था और उसका अपने ससुर के साथ झगड़ा होता रहता था। वेदपाल की हत्या से परिजन गमगीन है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पुरानी रंजिश के चलते हरेवली में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, घटना से परिवार में पसरा मातम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें