फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण के गवाहों को मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण के गवाहों को मारने की धमकी
विज्ञापन

बागपत। शहर के एक मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गवाहों को धमकी देने का आरोप लगाया। आरोपियों ने गवाहों के घर में घुसकर तमंचे से आतंकित किया। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों ने बताया कि 12 जनवरी को महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पीड़ित महिला ने सपा नेता डॉ. रियासत समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुकदमे के गवाहों को डराया धमकाया जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे आरोपी पक्ष के लोग गवाहों के घर पहुंचे और तमंचे से आतंकित कर धमकी दी कि यदि गवाही दी तो जान से मार देंगे। गाली गलौच कर उनके साथ मारपीट की। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी तमंचे लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो भूखहड़ताल शुरू कर देंगे। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें