फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में युवक ने साथी के साथ महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफ ीपुर। मुंडन कराने जा रहे लोग रास्ते में ट्रैक्टर रोककर एक दुकान में जलपान करने लगे। तभी नशे में धुत युवक ने वहां आकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ रहे अन्य साथी मारपीट करने लगे। साथ में रही महिलाओं ने जब बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी मारा-पीटा। इसमें चार महिलाएं व दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी घायलों का सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन



थाना आसीवनक्षेत्र के वीरूगढ़ी निवासी सुनील अपने 3 वर्षीय पुत्र शिवा का मुंडन कराने ट्रैक्टर से अपने रिश्तेदारों के साथ परियर जा रहा था। रास्ते में ग्राम सकहन राजपूतान के पास ट्रैक्टर रोककर रणजीत पुत्र रामस्वरूप व कुलदीप पुत्र श्रीकृष्ण एक दुकान पर जलपान करने लगे। तभी सफ ीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन राजपूतान निवासी संतोष पुत्र अक्षय अपने एक साथी के साथ शराब के नशे में आकर गालीगलौज करने लगा। मना करने पर उसे मारने लगे। यह देख ट्रैक्टर में बैठी महिलाएं नीचे उतरी और अपने यहां के पुरुषों को बचाने लगी। इस पर शराबी व उसके साथी ने महिलाओं को पीट दिया। इसमें सुमन पत्नी प्रेमचंद्र, रामकली पत्नी रामस्वरूप, शीतल पत्नी शितलू व गोल्डी पुत्री सुनील को चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन




-बच्चे का मुंडन कराने परियर जा रही थी
-पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें