फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में युवती से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। वारदात के बाद नौकर ही पीड़ित को पुसार बस स्टैंड पर छोड़कर भाग निकला। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

हापुड़ जनपद की रहने वाली युवती ने बताया कि दस दिन पहले उसके मोबाइल पर दोघट थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति की कॉल आई। उसने उसे बड़ौत के एक स्कूल में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। शनिवार को नौकरी दिलाने के बहाने पुसार बस स्टैंड पर बुलाया। बस स्टैंड पर व्यक्ति का नौकर उसे बाइक पर बैठाकर जंगल में नलकूप पर ले गया। जहां पर दो व्यक्ति मिले। आरोप है कि दोनों ने तमंचे के बल पर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद नौकर उसे वापस बस स्टैंड पर छोड़कर भाग निकला। वह किसी तरह दोघट थाने पहुंची। उसने दोनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शीशपाल, जगपाल और नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा लिया। पीड़ित का रात्रि में ही जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। दोघट एसओ अजय शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दस दिनों से आरोपी के संपर्क में थी पीड़ित
बागपत। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित ने बताया कि उसे नौकरी की जरूरत थी। दस दिन पहले उसने अपने परिचित का मोबाइल नंबर डायल किया, लेकिन नंबर गलत डायल हो गया। जो आरोपी शीशपाल के मोबाइल का था। उसने अपनी बातों में उसे इस तरह उलझा लिया कि वह कुछ समझ ही नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें