फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में चोरों ने चार घर खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

रटौल गांव में मंगलवार की रात में चोरों ने चार घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोर नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। चोरी की घटनाओं के विरोध में लोगों ने चौकी पर पुलिस का घेराव कर हंगामा किया और चेतावनी दी कि जल्द केस का खुलासा नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
रटौल निवासी वाहिद पुत्र तोहिद ने बताया कि वह मंगलवार की रात में परिवार के साथ छत पर बने कमरे में सो रहा था। जब वह सुबह उठा तो नीचे कमरे का ताला टूटा था और सामान बिखरा था। चोर यहां से 40 हजार रुपये, मोबाइल चोरी करके ले गए। इसके बाद चोरों ने शानू, रौनक व जहांगीर के घरों को निशाना बनाया। इनके मकानों से हजारों की नगदी व मोबाइल चोरी कर ले गए। सोमवार की रात में भी चोरों ने साबिर के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की । पीड़ितों ने चोरों के खिलाफ रटौल चौकी में तहरीर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पहुंच कर पुलिस का घेराव किया। केस का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। उन्होंने कहा यदि शीघ्र चोरों को नहीं पकड़े तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रठौड़ा में लाखों की चोरी
छपरौली (बागपत)। रठौड़ा गांव निवासी इरफान ने बताया कि वह मंगलवार को काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था। घर पर परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने 50 हजार की नगद, 28 तोले चांदी के आभूषण व कीमती कपड़े चोरी कर लिए। बुधवार की सुबह परिवार को चोरी के बारे में पता चला। इरफान ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्दी ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें