फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में पीटा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बस स्टैंड बिनौली पर सोमवार को पहुंचे दो युवकों ने एक दुकान के गल्ले से नकदी साफ कर दी। शक होने पर दुकानदार ने एक युवक को दबोच लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया जबकि दूसरा युवक नकदी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बिनौली गांव निवासी साबू की बस स्टैंड पर दुकान है। बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे तथा उससे कई वस्तुओं के दाम आदि के बारे में जानकारी करने लगे। इस दौरान एक युवक ने दुकान के गल्ले में रखी साढ़े दस हजार की नकदी साफ कर दी। इसके बाद वह अपने साथी को इशारा करके बाइक को लेकर चल दिया। इसी दौरान दुकान स्वामी को कुछ शक हो गया ओर उसने अपना गल्ला चेक किया तो नकदी साफ मिली। दुकान स्वामी ने खिसकने का प्रयास कर रहे युवक को दबोच लिया। अन्य दुकानदार भी एकत्र हो गए और युवक की धुनाई कर दी। थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले आई तथा पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने खुद को आशु निवासी मोदीनगर बताया। दूसरा साथी दबथुवा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें