फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ा बाजार बागपत निवासी वर्षा पत्नी मनीष ने कोतवाली में पति मनीष, ससुर ओम सिंह, सास सुशीला, ननद रितु और निशा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शादी रचाकर प्रेमी संग कोतवाली पहुंची युवती
बागपत। कोतवाली क्षेत्र से दस दिन से लापता युवती शादी रचाकर प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने युवती को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कराए। आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी ने बताया कि शामली जनपद के बधे गांव में उन्होंने शादी की। ग्राम प्रधान ने अपने ही घर पर सात फेरे कराए। युवती भी प्रेमी के साथ ही रहने चाहती है।

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी के पिता ने बताया कि 30 मई की रात वह घेर में सोने चला गया था। घर पर पत्नी और बच्चे सो रहे थे। रात करीब एक बजे वह रमजान इफ्तारी के लिए बच्चों को खाना बनाने के लिए कहने आया था, तो किशोरी नहीं मिली। उसकी काफी तलाश की गई, कहीं पता नहीं चला। उन्होंने अपने ही परिवार के लोगों पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर किशोरी को बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें