युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर पर सो रही किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। क्षेत्र के एक गांव में घर की छत पर परिवार सो रहा था। इसी दौरान एक युवक छत पर चढ़ा। आरोप है कि उसने यहां सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब तक परिवार के अन्य लोग उठे तो आरोपी वहां से भाग गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।