बड़ौत (बागपत)। ढ़िकाना गांव में बुधवार की रात में दो लोगों ने एक परचून दुकान मालिक को सरिये से हमलाकर अधमरा कर दिया और भाग गए।
घायल नितिन ढिकाना गांव का रहने वाला है। वह गांव में परचून की दुकान करता है। गांव के ही दो युवकों ने उससे उधार सामान मांगा तो उसने मना कर दिया। इस पर उन्होंने सरिया से दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।