बड़ौत (बागपत)।
विद्युत निगम की टीम ने एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर बड़ौत नगर सहित छपरौली, तुगाना और किरठल गांव में चेकिंग अभियान चलाया। तुगाना गांव में एसडीओ रितेश्वर बंधु और अवर अभियंता दीपक कुमार ने टीम के साथ चेकिंग कर पप्पू नामक व्यक्ति को दुकान मेें अवैध रूप से विद्युत चोरी करते पकड़ा। छपरौली में अवर अभियंता कमलेश कुमार ने नौ लोगों को विद्युत लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते रंग हाथों पकड़ा। किरठल गांव मेें भी दो लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई। अभियान में एसडीओ रितेशवर बंधु और गोपाल, जेई मनोज कुमार, गुलशन और अरुण कुमार, टीजी-2 महिपाल सिंह, सुनील कुमार, संविदा लाइनमैन अरविंद कुमार, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र शामिल रहे।