फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का मुकदमा खारिज करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मेडिकल स्टोर संचालक समेत तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला ने न्यायालय में अपने बयान बदल दिए हैं। महिला ने बताया कि एक नेता समेत 4-5 लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक से 45 लाख रुपये ऐंठने के लिए गैंगरेप की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा खारिज करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हाईवे किनारे स्थित मकान में 26 अप्रैल को मेडिकल स्टोर संचालक समेत तीन लोगों पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में महिला की बहन ने स्टोर संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। महिला ने कोर्ट में अपने बयान बदल दिए हैं। महिला ने बताया कि एक नेता समेत 4-5 लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक ने 45 लाख रुपये ऐंठने के लिए गैंगरेप की झूठी कहानी रची थी। उसे रुपयों का लालच दिया गया था। मेडिकल स्टोर संचालक बेकसूर है। पुलिस ने षडय़ंत्र में शामिल लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, लेकिन सभी लोग फरार है। मेडिकल स्टोर संचालक ने भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि मुझसे लाखों रुपये ऐंठने एवं समाज में बदनाम करने के लिए मेरे खिलाफ साजिश रची गई थी। इस षडयंत्र में निवाड़ा गांव के कई लोग शामिल हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक समेत तीन के खिलाफ दर्ज गैंगरेप का मुकदमा खारिज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें