फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गायत्री पुरम में युवती का हाथ जलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुराना कस्बा निवासी बबलू की बेटी मानसिक रूप से बीमार थी। 16 मार्च को पिता अपनी बेटी को झाड़-फूंक के लिए गायत्री पुरम मोहल्ले में तांत्रिक के पास ले गया था। तांत्रिक ने दीये की लौ के ऊपर युवती का हाथ रख दिया, जिसके चलते उसका हाथ बुरी तरह जल गया और वह बेहोश हो गई थी। युवती को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका हाथ भी कट सकता है। इस संबंध में बबलू ने तांत्रिक नौशाद निवासी गायत्री पुरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नौशाद को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें