मौसी मारपीट कर युवती को टटीरी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गई। बागपत निवासी महिला पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को सौंपा। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया।
रुड़की निवासी युवती कंचन की छह माह पहले दिल्ली निवासी राजा से शादी हुई । युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। शादी के बाद से पति उसके ऊपर जुल्म करने लगा और शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले रुड़की निवासी महिला की मौसी दिल्ली पहुंची और उसे अपने साथ रुकी ले गई, लेकिन सोमवार को मौसी ने भी उसे रखने से इंकार कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई। मौसी उसे सहारनपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन में लेकर आई और टटीरी स्टेशन पर छोड़कर भाग गई। मौसी ने उसे 50 रुपये भी दिए और कहा कि अपने पति के पास चली जा, वापस नहीं आना। टटीरी स्टेशन पर बागपत निवासी सुंदरी पत्नी श्रीनिवास को युवती रोती हुई मिली। वह उसे अपने साथ घर लेकर आ गई। मंगलवार को सुंदरी उसे लेकर कोतवाली पहुंची और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की रही है।
चाकू से हमला बोला
बागपत। पुराना कस्बा बागपत में मनीष चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान पर उसके ही सगे चाचा ने चाकू से हमला बोल दिया। उसके भाई ने किसी तरह उसकी जान बचाई। चाचा ने मनीष को पीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में मनीष ने कोतवाली में चाचा के खिलाफ तहरीर दी है।