फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के खून की होगी फोरेंसिक जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खून की होगी फोरेंसिक जांच
विज्ञापन


बागपत। मुकारी गांव के मासूम देव की हत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी का ब्लड सैंपल लिया गया। इसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा के बीच आरोपी को एडीजे स्पेशल की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट की अनुमति के बाद आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से ब्लड सैंपल लेने के बाद वापस न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के मुकारी गांव में मासूम देव की हत्या कर दी गई थी। प्रकरण को लेकर कई दिनों तक हंगामा हुआ। पुलिस ने मासूम के शव को हिंडन नदी के किनारे से बरामद किया था। पुलिस ने गांव के ही आरोपी नवीन त्यागी को जेल भेजा था। सहायक शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र यादव ने बताया कि एडीजे स्पेशल रमेश चंद की कोर्ट में आरोपी के ब्लड सैंपल के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। कोर्ट ने शुक्रवार को इसकी अनुमति दी। आरोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल ले जाकर ब्लड सैंपल लिया गया। सैंपल की फारेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बच्चे के कपड़ों पर मिला खून और आरोपी के ब्लड का नमूना एक ही है या अलग-अलग।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें