भूसे के ढेर में आग लगाई, किशोरी से की अभद्रता
बागपत। सिसाना गांव में बृहस्पतिवार रात एक घेर में लगे भूसे की ढेर में आग लगा दी गई। पता चलने पर किसी तरह आग बुझाई गई। आग से हजारों रुपये की कीमत का भूसा जल गया।
बता दें कि युवक मंजीत पर एक अक्तूबर को जानलेवा हमला कर दिया गया था। वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसकी दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भाई लोकेश की तहरीर पर आरोपी राहुल, बबलू, विक्रम, देशपाल और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी जेल में बंद है। उनके परिवार की महिला और बच्चे गांव में रहते है। बृहस्पतिवार रात पड़ोस के एक घेर में रखे एक आरोपी राहुल के भूसे के ढ़ेर में आग लगा दी। पता चलने पर परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक हजारों रुपये का भूसा जल चुका था। आरोप है कि आग बुझाने गई एक लड़की के साथ भी अभद्रता की गई। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पर पहुंचकर शिकायत की है।