बागपत। चौहल्दा गांव में सिगरेट खरीदने को लेकर हुए संघर्ष के मामले में एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
चौहल्दा गांव में वकील और देवधर पक्ष के बीच पहले से ही रुपये का लेनदेन चल रहा हैं। देवधर रविवार दोपहर वकील के भतीजे नौशाद की परचून की दुकान पर सिगरेट खरीदने के लिए रविवार को आया । नौशाद ने उस पर अपने रुपये का तगादा कर दिया । इसे लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए । इनमें लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले । इसमें पांच लोग घायल हो गए । मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया । वकील पक्ष की ओर से देवधर, नवीन, पंकज और धर्म सिंह पर हमला करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। तीन लोगों को हिरासत में ले रखा है। दोनों पक्षों में अभी भी टकराव के आसार बने हैं। पुलिस दोनों पक्षों की गतिविधियों पर नजर लगाए है। उधर, कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।