फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों से नगदी, मोबाइल व बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/ दाहा (बागपत)। पुसार-मांगरौली मार्ग पर मांगनौली गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर दो लोगों से हजारों की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगेे। इस संबंध में पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

जमील पुत्र ईदू और मुस्तकीम पुत्र अली हसन पुट्ठी धनौरा गांव के रहने वाले हैं। शनिवार को दोनों बाइक पर सवार होकर दोघट कस्बे में किसी कार्य से आए। देर शाम दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब ये पुसार-मांगरौली मार्ग पर मांगरौली के पास पहुंचे तो पीछे एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और ओवरटेक कर उन्हें हथियारों के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने उनसे तीन हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर उनकी पिटाई भी की। शोर सुनकर मांगरौली के गांव के काफी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर उधर दौड़े तो बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर दोघट पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में जमील ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दोघट थाने में तहरीर दी। ग्रामीणों ने बताया पुसार-बरनावा मार्ग पर बदमाश सक्रिय हैं। बदमाशों के भय से शाम होते ही इस मार्ग पर लोगों का आना जाना बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें