फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन छिपते ही यमुना का सीना चीरती है क्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शासनादेशों की धज्जियां उड़ाकर रेत खनन माफिया ने क्षेत्र के यमुना खादर में रेत खनन का कारोबार शुरू कर दिया।
यमुना खादर में कोताना, खेड़ी, प्रधान, शबगा, बाछौड़ में रात होते ही यमुना में रेत खनन का अवैध कारोबार शुरू हो जाता है। दिन छिपते ही रेत माफिया सक्रिय हो जाते हैं। पहले भैंसा-बुग्गी से रेत खनन का कारोबार चल रहा था, लेकिन अब रेत माफियाओं ने व्यापक स्तर पर खनन का कारोबार शुरू कर दिया है। जबकि, शासन ने रेत खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। सूत्रों के अनुसार अवैध कारोबार में अब कुछ सफेदपोश नेता भी जुड़े हैं। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। वे इस मामले को गंभीरता से लेंगे और रात्रि में राजस्व विभाग की टीमें व पुलिस को लगाया जाएगा और रेत खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें