फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्ड डिग्री देने वाली पुलिस के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत) । शिक्षक अरविंद की हत्या के मामले में शिक्षक विकास को थर्ड डिग्री देने के विरोध में पंचायत हुई। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा शिक्षक का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

बूढ़पुर गांव में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा पुलिस ने शिक्षक विकास को पांच दिन तक पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ के नाम पर यातनाएं दी। जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा पुलिस की तरफ से क्लीन चिट मिलने के बाद भी पुलिस के एक अधिकारी थर्ड डिग्री की शिकायत करने पर दोबारा केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा यदि पीड़ित को परेशान किया तो भाकियू आंदोलन करने को तैयार है। विक्रम राणा ने कहा जो भी पुलिसकर्मी निर्दोष शिक्षक विकास का उत्पीड़न करने मेें शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। शिक्षक के पिता पवन ने कहा उनके बेटे को पुलिस ने हिरासत में रख कर थर्ड डिग्री दी है। इसमें विक्रम अहलावत, विकास प्रधान, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, सुरेश मुखिया, पवन तोमर, राजबीर ठेकेदार, लाला ठेकेदार प्रमेंद्र तोमर, मुकेश, हरपाल, सुखदेव, रामजी लाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें