वाजिदपुर में बंदरों के झुंड ने कई लोगों को काटा
बड़ौत (बागपत)।
क्षेत्र के दर्जनों गांव में बंदरों के आतंक से लोग भयभीत है। सोमवार को वाजिदपुर गांव में बंदरों के एक झुंड ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया।
सोमवार को बंदरों के एक झुंड ने वाजिदपुर गांव में रमेश, सागर, ममता पुत्री राजेंद्र और प्रवेंद्र को काटकर घायल कर दिया। इनका गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां पर इलाज चल रहा है। गांव के समर पाल, नीटू्र, अशोक, सुरेश, राजवीर, भोपाल, रमेश आदि ने कहा बंदर मकान में घुसकर खाने का सामान उठाकर ले जाते हैं, इससे महिला और बच्चे भयभीत हैं। इसके अलावा खेतों में खड़ी फसल को नुकसान कर रहे हैं। ग्रामीणों नेे वन विभाग सेे बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा विभाग के पास बंदरों को पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं है।