कार की टक्कर से बाइक
सवार दो दोस्त घायल
बागपत। मेरठ के कुराली निवासी राजू अपने दोस्त दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर सरूरपुर गांव में अपनी बहन के पास गया था। वहां से लौटते समय बागपत-मेरठ मार्ग पर सिंघावली अहीर बिजली घर के पास सामने से तेज गति से आ रही स्विफ्ट गाड़ी ने कार को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उनको मेरठ के लिए रेफर किया।