फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली में यमुना में शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बा में यमुना में युवक की लाश मिली। इससे वहां सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को यमुना से निकाला और शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

कस्बा के लड़के मंगलवार शाम दौड़ लगाते हुए यमुना किनारे पहुंचे। वे वहां पर नहाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यमुना से शव को निकाला। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चला। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा शव की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।

कहां से आ रही यमुना में लाश
छपरौली। यमुना में तीन दिन में दो लाश मिल चुकी है। रविवार को पुराना कस्बा के पास यमुना में लाश मिली थी। उसकी भी इसी तरह की स्थिति थी। यमुना में लाश कहां से आ रही है। इसका पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें