खेकड़ा (बागपत)।
चोरों ने रविवार की रात में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े आठ ट्रकों से करीब दो सौ लीटर डीजल चोरी किया। चालकों ने पुलिस को डीजल चोरी की सूचना दी।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाला डीजल चोर गिरोह सक्रिय बना हुआ है। चोर कई बार एक्सप्रेस वे पर खडे़ ट्रकों में से चोर डीजल चोरी कर चुके हैं और पुलिस कई चोरों को जेल भी भेज चुकी है। रविवार की रात्रि में एक्सप्रेस वे पर खडे़ आठ ट्रकों से चोरों ने करीब दो सौ लीटर डीजल चोरी कर लिया। सुबह होने पर ट्रक चालकों को ट्रकों में से डीजल चोरी होने का पता लगा। इसके बाद ट्रक चालकों ने पाठशाला पुलिस चौकी में ट्रकों में से डीजल चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।