बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। शोर शराबा होने पर आरोपी कपड़े छोड़कर भाग गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि रविवार की रात में दो बजे के लगभग आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल किया। शोर शराबा होने पर आरोपी अपने कपड़े छोड़कर भाग निकला। सोमवार को कोतवाली में महिला ने आरोपी अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।