फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध कारोबारी पर सरिया से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली - सहारनपुर हाईवे पर आशीर्वाद रिसोर्ट के पास कार में ट्रक ने साइड मार दी। कार सवार दूध कारोबारी ने विरोध किया तो तीन-चार युवकों ने सरिया से हमला कर घायल किया। उसने तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पाबला बेगमाबाद गांव निवासी संजीव ने बताया कि वह दूध का कारोबार करता है। वह ईको कार से 24 फरवरी को मसूरी गांव में दूध लेने के लिए जा रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आशीर्वाद रिसोर्ट बागपत के पास पहुंचा तो ट्रक ने उसकी कार मेें साइड मार दी। उसने विरोध किया तो ट्रक में सवार तीन-चार युवकों ने उस पर हमला बोला। सरियों से उसकी पिटाई की। वह घायल हो गया। नाक और आंख पर चोट लगी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें