फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत ट्रांसफार्मर से सामान चोरी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नोरोजपुर गुर्जर गांव में सोमवार रात सूजरा रोड पर 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से चोरों ने सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह चोरी की घटना का पता लगने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती। चोर घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं। रात से गांव में विद्युत सप्लाई ठप है। विद्युत निगम से दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की। हंगामा करने वालों में अरुण तोमर, अनिल तोमर, सोराज कश्यप, राकेश कश्यप, मोनू, अंतिल, विनय तोमर, साहबुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान के बेटे का निधन
चांदीनगर। रटौल निवासी पूर्व प्रधान रजा हसन के पुत्र एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान पति डॉ. जाकिर हसन के छोटे भाई 38 वर्षीय फिरोज उर्फ सोनी की हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक मदन भैय्या, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, नवाब अहमद हमीद, जितेंद्र धामा, प्रमुख देवेंद्र गुर्जर आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें