बागपत। बाघू गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। गोली लगने से घायल युवक का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सोमवार को बाघू गांव में सोहन पाल और इंद्र पाल पक्ष के बीच रंजिश के चलते झगड़ा हो गया । एक पक्ष ने फायरिंग कर दी । झगड़े में दोनों पक्षों के तीन युवक घायल हो गए। एक पक्ष के तरुण के पैर में गोली लगी । जिला अस्पताल से उसे दिल्ली रेफर किया। घायल दिल्ली में भर्ती है। इस मामले में इंद्रपाल ने अंकुर, मोनू पुत्र उदवीर और नीरज पुत्र सोहन पाल के खिलाफ तहरीर दी। वहीं इंद्रपाल ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर सही कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। आरोपी गांव में घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को धमकियां मिल रही हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।