खेकड़ा (बागपत)।
चोर रविवार की रात में क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी किसान रतन पाल फौजी की घेर में खड़ी करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की ट्राली चुराकर ले गए। पीड़ित किसान ने खेकड़ा थाने में घेर से ट्राली चोरी होने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी।