फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में उतर न बताने पर छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में एक परीक्षार्थी द्वारा उत्तर न बताने पर परीक्षा समाप्ति पर कुछ छात्रों ने एक छात्र को घेरकर बेल्टों से पीटा। छात्र ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक छात्र फरार हो गए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की प्रथम पाली में एक परीक्षा केंद्र पर अंग्रेजी की परीक्षा दे रहे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के मनीष नामक छात्र से पीछे बैठे दो छात्रों ने एक प्रश्न का उत्तर पूछा तो उसने बताने से मना कर दिया। जब परीक्षा समाप्त हुई तो मनीष को परीक्षा केंद्र के बाहर चार-पांच छात्रों ने घेरकर बेल्टों से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। लेकिन किसी ने भी उस छात्र को बचाने का प्रयास नहीं किया। बाद में किसी तरह मनीष हमलावरों से बचकर भाग निकला। बाद में पुलिस भी वहां पहुंची और हमलावर छात्रों की काफी तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें