बड़ौत (बागपत)। बृहस्पतिवार को वन विभाग के कार्यालय के पीछे पूर्वी यमन नहर के पास एकांत स्थान पर एक युवक व युवती बैठे अश्लील हरकत कर रहे थे। पहले तो लोगों ने उन्हें देखकर कुछ नहीं कहा, लेकिन जब काफी समय हो गया तो धीरे-धीरे वहां पर लोग जमा हो गए। लोगों को देखकर यह प्रेमी युगल जब उठकर चलने लगा तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। लोगों ने प्रेमी युगल को काफी नसीहतें दी और कहा कि ऐसी हरकतों से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। बाद में उन्हें धमका डरा कर छोड़ दिया।