फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ईदरीशपुर गांव के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा सात जनवरी को साहिल पुत्र अब्बास के घर पर हमला कर पांच-छह लोगों व अन्य लोगों के साथ मारपीट की, इसमें भाई, भाभी, भतीजा, पत्नी व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भाभी, भाई का दिल्ली मेें इलाज चल रहा है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, वे गांव मेें खुलेआम घूम रहे हैं और फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। उनके भय से हमारा घर से निकलना बंद हो गया है। उन्होंने मिट्टी व कूड़ा डालकर रास्ता बंद कर दिया है। उन्होंने एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन देकर जान माल की सुरक्षा की मांग की। इसमें साहिल, समरूद्दीन, नौशाद, मुनसब, जाहुल, यूनूस, मुकीम, गय्यूर, नूर हसन, यूसुफ, कवलदीन, अकील, वासिद, खलील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें