बड़ौत (बागपत)। पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न करने पर एक महिला को ससुरालवालों ने गैस से जलाकर मारने का प्रयास किया, उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। उसने मायके में आकर आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पर तहरीर दी है।
शबनम पुत्री हासिम अली जनपद शामली का निकाह 26 मार्च 2018 को बड़ौत बारू पटटी निवासी इरशाद के साथ निकाह हुआ था। वह अब आठ माह की गर्भवती भी है। ससुराल वालों ने उसे पांच लाख दहेज के रूप में लाने को कहा। उसके मना किए जाने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे, मंगलवार की शाम मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शबनम के साथ मारपीट की और बाद में गैस जलाकर उसे मारने का प्रयास किया। किसी तरह उसने जान बचाई और अपने मायके बड़ौत पहुंचकर इसकी जानकारी दी।