फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी रात दबिश देने के बाद लौटी अहमदनगर रेलवे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गुजरात के अहमदनगर स्टेशन की रेलवे पुलिस ने बुधवार को पूरी रात नगर में दबिश दी, लेकिन उन्हें जिस युवक की तलाश थी वह हाथ नहीं लगा और वह बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

गुजरात के अहमदनगर की रेलवे पुलिस एसआई आरएस पूरब के नेतृत्व में बुधवार को टीम बड़ौत कोतवाली पहुंची थी। उन्होंने बताया था कि 13 जनवरी को अहमदनगर क्षेत्र में एक ट्रेन में सो रहे यात्रियों से बड़ौत का सचिन नामक युवक लाखों के जेवरात चुरा लाया है। यह उन्हें चोरी किए गए मोबाइल के आधार पर लोकेशन मिली थी। वहां की पुलिस ने कोतवाली पुलिस के साथ बुधवार को पूरी रात नगर में दबिश दी, जहां न तो सचिन मिला और न ही उसके परिवार का कोई सदस्य हत्थे चढ़ा। इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस अहमदाबाद लौट गई। एसआई आर एस पूरब ने बताया कि फिर एक बार पुलिस वहां से आएगी और उसकी तलाश में जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें