दोघट (बागपत)। कस्बे में सफाई कर्मचारी की तीन वर्षीय बेटी की तालाब में डूबकर मौत हो गई। खेलते समय बच्ची तालाब में गिर गई। परिजनों ने शव को दफना दिया।
दोघट निवासी रवि ने बताया कि वह नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है। उसकी तीन वर्षीय बेटी डोली शनिवार की सुबह तालाब के किनारे मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन वहां पहुंचे और उसे तालाब से निकाला। बेहोशी की हालत में बच्ची को बड़ौत निजी अस्पताल में ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को दफना दिया।