घर पर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
बड़ौत। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात घर में अकेली महिला को दो युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों युवक भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
गांव में बृहस्पतिवार रात यह महिला घर पर अकेली थी। उसी समय दो युवक घर पर घुसे और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान शोर सुनकर पास के मकान उनके परिजनों की आंख खुल गई तो उन्होंने शोर मचा दिया। ग्रामीण उधर दौडे़। दोनों युवक भागने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने उन्हेें घेर लिया। एक आरोपी भाग निकला जबकि एक आरोपी को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नदीम निवासी ककौर बताया है। वहां पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने उसे सौंप दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। उसने अपने साथी का नाम भी पुलिस को पता दिया है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।