बिनौली (बागपत)। क्षेत्र के गांव धनौरा सिल्वरनगर निवासी भूपेंद्र राणा पुत्र जगपाल गांव के विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन है। रविवार को दोपहर वह तेड़ा फीडर की लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान उपकेंद्र से आपूर्ति चालू कर दी गयी। इससे लाइन पर काम कर रहा संविदा लाइनमैन कर्मी झुलस गया। परिजनों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया।