फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से लदी स्कार्पियो ने तीन कारों में टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

निवाड़ा पुलिस चौकी पर शराब से लदी स्कार्पियो गाड़ी ने तीन कारों में टक्कर मार दी। तस्कर पुलिस के सामने फरार हो गए। गाड़ी से 47 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल मार्का बरामद हुई है। पुलिस ने शराब सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निवाड़ा पुलिस चौकी पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की तरफ से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और आगे खड़ी प्रताप निवासी बागपत, नरेश निवासी एलम समेत तीन लोगों की कारों में टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की। अपने को घिरा देख तस्कर गाड़ी छोड़कर पुलिस के सामने से ही भाग निकले। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 47 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई है। एसआई अनूप सिंह ने कार को सीज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें