फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित ने कहा, मै सुनील से शादी कर ही दम लूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित ने कहा कि मैं धोखा देने वाले युवक से शादी करके ही जाऊंगी और मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर अपने रहने का इंतजाम करने की मांग करूंगी यदि नहीं की तो थाने में डेरा डालूंगी।
विज्ञापन

बस्ती की रहने वाली एक युवती ने आदिमपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाजिदपुर निवासी सुनील ने कई साल पहले फेसबुक पर उसके साथ दोस्ती कर उसका मोबाइल नंबर व्हाटस एप पर मैसेज करने लगा, सुनील ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और दो माह की गर्भवती होने के बाद उसे दवाई पिलाकर गर्भ गिरा दिया और वह मुंबई में व्यापार के पास नौकरी कर ली। उस पर बड़ौत इंस्पेक्टर ने फैसले का दबाव बनाया, इस पर एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। पीड़ित ने कहा कि उसने निश्चय किया है कि वह सुनील से शादी करेगी और जब तक वह यहां नहीं आता, मंगलवार को कोतवाली में अपने रहने का इंतजाम करने की मांग करेगी, यदि पुलिस इंतजाम नहीं करती तो वह कोतवाली में डेरा डालेगी। सीओ रामानन्द कुशवाह ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं, उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें