फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जलने से ईंट भट्ठे के मुनीम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। बालैनी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में ईंट भट्ठे पर संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मुनीम की मौत हो गई। भट्ठे पर ईंटों की ग्रिड से जली अवस्था में मुनीम का शव निकाला गया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूत्रों के अनुसार ईंट भट्ठा बिना अनुमति के चलाया जा रहा है। एसपी जयप्रकाश ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

अमीनगर सराय निवासी 55 वर्षीय मणि कांत पुत्र सलेक चंद बालैनी थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर 15 साल से मुनीम के रूप में कार्य कर रहा था। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वह चिमनी के करीब घूम रहा था तभी अचानक खोल का ढक्कन टूटने के कारण वह भट्टे की ग्रिड में जा गिरा। संदिग्ध परिस्थितियों में मुनीम की जलकर मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद मुनीम के शव को ग्रिड में से निकाला गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मुनीम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूत्रों के अनुसार भट्ठा बिना अनुमति के चल रहा है। भट्ठा मालिक ने परिजनों से बातचीत कर मामले का समझौता कर लिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि 30 जून के बाद भट्ठा बंद हो गया , लेकिन इसके बाद भी भट्ठा चला रहा है। इस कारण हादसा हुआ। यदि भट्ठा बंद रहता तो शायद हादसा ना होता। एसपी जयप्रकाश ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है। ईंट भट्ठा मालिक और संबंधित थाने की पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें