सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत में चिकित्सक को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही स्टाफ के साथ गाली गलौच की। चिकित्सक ने एक युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीएचसी के चिकित्सक विकास प्रकाश ने बताया कि वे 24 जुलाई की रात में करीब नौ बजे ड्यूटी पर थे। इसी दौरान जीवी सिंह आजाद नामक युवक सीएचसी में आया और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारने की धमकी दी। बचाव में आए स्टाफ के साथ भी गली गलौच कर मारपीट की। आरोपी अपने आप को पत्रकार बता रहा था। शोर शराबा होने पर अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। आरोपी युवक मारने की धमकी देकर चला गया। इस संबंध मेें डॉ. विकास प्रकाश ने कोतवाली में जीवी सिंह आजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।