फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश हत्या की सूचना पर छापा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोतवाली के सामने कुरैशियान मोहल्ले में गोवंश की हत्या की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। एक मकान से गोवंश हत्या करने वाले हथियार और गोवंश का मांस पकड़ा। वहां से गोवंश तस्कर भाग निकला, जबकि एक महिला को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। मोहल्ले की महिलाओं ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस ने नोकझोंक हुई। इस मामले में पुलिस ने गो तस्कर सलीम आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
भाजपा के नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर को सूचना मिली की कि कुरैशियान मोहल्ले के एक मकान मेें गोवंश का वध किया जा रहा है, इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मोहल्ले में भारी पुलिस बल के साथ छापा मारा तो सलीम पुत्र यामीन के यहां गोवंश मिला और कटाने वाले हथियार भी मिले, लेकिन सलीम भाग निकला, पुलिस वहां से एक महिला को लेकर कोतवाली ले आई। इसकी भनक लगने पर मोहल्ले की महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और महिला को छोडे़ जाने की मांग की और कहा कि वे अपनी रिश्तेदारी मेें आई हुई थी, उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, पालिका के चेयरमैन अमित राणा भी कोतवाली पहुंचे। इसी बीच एएसपी और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रमानन्द कुशवाहा भी पहुंचे। भाजपा नेताओं ने कहा क्षेत्र में अवैध रूप से गोवंश की हत्या व कटान किया जा रहा है, लेकिन पुलिस रोक लगाने में विफल है, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा वे उन्हें सूचना दें, तुरंत कार्रवाई होगी। एएसपी ने कहा कि वे स्वयं इस मामले को देखेंगे ओर रात्रि में ऐसे स्थानों पर दबिशेें दी जाएगी और मीट विक्रेताओं की दुकानों पर ताले लगाए जाएंगे। बाद में कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जांच के बाद महिला को निर्दोष मिलने पर छोड़ दिया जाएगा। इस मामले मेें पुलिस ने सलीम सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें